सनावल के मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह के नेतृत्व में चलबो गौठान खोलबो पोल कार्यक्रम में सलवाही गौठान का किया निरीक्षण
रामचंद्रपुर (राजेन्द्र सिंह) रामचंद्रपुर ब्लॉक के सनावल मंडल के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सलवाही में चलबो गौठान खोलबो पोल कार्यक्रम में गौठान में हो रहे कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा और किसान मोर्चा ने नरवा घुरवा बारी मे भूपेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचारियों कि सरकार है गौ माता का चरने का न घास है न तो पीनें का पानी है। कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार कर रही है। गौठान के नाम पर भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने 13 करोड़ का दुरुपयोग किया यह जनता के साथ धोखा है बघेल की सरकार कहता है कि प्रत्येक गौठान में 19 लाख रुपए खर्चा किया गया और गांव के गौठान में 19 लाख लायक काम नहीं हुए। गौठान के नाम पर सरपंचों और पंचायत का पैसों को जबरन गौठान में लगाया गया।
भारत सरकार ने मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, 14 वे वृत्त 15 वे वृत्त , DMF जैसे योजनाओं से गांव के विकास के लिए राशि भेजी। उसका गौठान के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया गया, प्रत्येक गौठान में 300 सौ गाय रखने का नियम है और गौठान में एक भी गाय नहीं है गोबर खरीदी के नाम पर प्रतिमाह करोड़ों का भुगतान कांग्रेस सरकार कर रही है और गांव में आम लोगों को राशि नहीं मिल पा रही है ₹2 प्रति किलो की दर से गोबर खरीदा गया और वर्मी कंपोस्ट के नाम पर कंकड़ पत्थर मिलाकर वही गोबर ₹10 प्रति किलो की दर से जबरन किसानों को बेचा गया । गोबर खरीदी के नाम पर ठगी हो रही है कांग्रेस सरकार रोका छेंका की बात करती है लेकिन गाय सड़क पर हैं कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंडल अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह, जिला पंचायत सदस्य विनोद जायसवाल, किसान मोर्चा के जिले के उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, सनावल मंडल के अध्यक्ष सुखदेव सिंह, सनावल के सरपंच मुंशी राम, महामंत्री कृपाल कुशवाहा, मुन्ना रवि, जितेंद्र यादव, अयोध्या यादव, जगदीश्वर सिंह, bl2 बूथ प्रभारी और सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















0 टिप्पणियाँ