चलबो गौठान खोलबो पोल के तहत विधानसभा सामरी के मंडल कुसमी में गौठान का किया निरीक्षण
कुसमी (अशरफ अली ) छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुहीम जाबो_गोठान_खोलवो_पोल के अंतर्गत आज जिला बलरामपुर के विधानसभा सामरी के मण्डल कुसमी में ग्राम पंचायत सेमर ग्राम पंचायत हर्रि ग्राम पंचायत चैनपुर ग्राम पंचायत भुलसी के गोठानो का निरिक्षण किया गया।
केंद्र सरकार की MNREGA,14 वा वित्त 15वां वित्त, DMF आदि की राशी जो ग्राम पंचायतों के विकास के लिए दी जाती है उसमें भारी-भरकर भ्रष्टाचार कर गोठान के नाम पर छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल कांग्रेस की सरकार के नेताओं ने अपने जेब भरे हैं!
एक भी गाय नहीं हैं परंतु गोबर खरीदी के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को गोठान के नाम पर ठगा गया है।
भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है, सभी ग्राम पंचायतों का यही हाल है।
गौठान के नाम पर भूपेश बघेल की सरकार ने घोटाले की पराकाष्ठा पार कर दी है।
गौठानों में न पानी, न चारा, न छांव है, गौमाता सड़कों पर घूम रही है मरणासन्न हैं और इसके जिम्मेदार भूपेश सिर्फ अपनी झोली भरने में लगे हुए हैं। गोठान निरीक्षण के दौरान कुसमी मंडल गौठान निरीक्षण प्रभारी पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा उपाध्यक्ष उद्धेश्वरी पैकरा मंडल के अध्यक्ष संजय जायसवाल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा भरत सेन सिंह सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश गुप्ता जिले के मंत्री जिला पंचायत सदस्य हीरामणि निकुंज मंडल के महामंत्री बालेश्वर राम ,अशोक सोनी इंद्रदेव निकुंज , सुभाष , मोहन ,अंबिकेश्वर ,शशिकला टोप्पो , बसंती भगत , लालमुनि, करता राम , लक्ष्मण राम, पार्षद रोशन एक्का लक्ष्मण बसोढ, सहित संबंधित गौठान के ग्रामीण जन उपस्थित हुए।














0 टिप्पणियाँ