कद्दावर आदिवासी खैरवार समाज के नेता बबलानंद सिंह पुनः भाजपा में शामिल
रामचंद्रपुर (राजेन्द्र सिंह) विधायक के कुशासन एवं कांग्रेश सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में आयोजित विशाल प्रदर्शन बलरामपुर में संपन्न हुआ इस दौरान आयोजित सभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामविचार नेताम भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल एवं विधानसभा संयोजक बलवंत सिंह के कर कमलों से बबलानंद सिंह पुनः भाजपा में प्रवेश हुए। सनावल क्षेत्र के बबलानंद सिंह पूर्व में भाजपा मंडल के अध्यक्ष रहे हैं कुछ कारणों से इन्होंने दूसरे पार्टी का दामन थामा था, किंतु क्षेत्र के प्रभावशाली नेता रामविचार नेताम एवं बलवंत सिंह के कार्यों से एवं भाजपा के रीति नीति से प्रभावित होकर फिर से भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया है वही बबलानंद सिंह वर्तमान में खैरवार समाज के प्रदेश सचिव भी हैं। निश्चित रूप से इनके भाजपा में पुनः प्रवेश करने से विधानसभा स्तर में संगठन को अत्यंत मजबूती प्रदान होगी वही इनके प्रवेश से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में भी हर्षोल्लास का वातावरण है।














0 टिप्पणियाँ