आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनने पर जिला मुंगेली के कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया जश्न... सूरज अनंत

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनने पर जिला मुंगेली के कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया जश्न... सूरज अनंत

 आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनने पर जिला मुंगेली के कार्यकर्ताओं  द्वारा मनाया गया जश्न... सूरज अनंत

मुंगेली (राजेन्द्र प्रजापति ) आम आदमी पार्टी कम समय में ही  अपने नेक नियत और ईमानदारी पूर्वक कार्य करते हुए देश के दो राज्यों दिल्ली और पंजाब में सरकार चला रही है।जिससे पूरे देश में आप के प्रति सकारात्मक वातावरण देखते ही बन रही है।जिसका परिणाम गुजरात विधानसभा चुनाव में कम समय में ही 5 विधानसभा में जीत दर्ज कर भाजपा और कॉंग्रेस को काफ़ी सदमे में डाल दिया है।

दोनों पार्टी आम आदमी पार्टी से घबराई हुई है। पूर्व से अब तक के चुनावों में प्राप्त  मतों व सीटों के आधार आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त होने का सौभाग्य हासिल हुआ है।

अब तक आम आदमी पार्टी की बढ़ते ग्राफ का मुख्य कारण पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अथाह मेहनत व कर्म लगन से और  इनके साथ साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलने वाले साथी  सरदार भगवंत मन  ,  मनीष सिसोदिया  , गोपाल राय  , राघव चड्डा  ,  संदीप पाठक  व कर्मठ कार्यकर्ताओं की देन है। इसी तरह दिल्ली महानगरपालिका में भाजपा की 15 सालों से कब्जा जमाए बैठी सरकार को उखाड़ फेंक कर पूर्ण बहुमत की आप वाली नगर सरकार बनने व गुजरात में  5 विधानसभा सीट जीत दर्ज कर अपनी बेहतर उपस्थित दी है।   छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष  कोमल हुपेंडी ने प्रदेश के सभी कार्यकर्ता साथियों को राष्ट्रीय पार्टी बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिए साथ ही प्रेस कांफ्रेंस कर छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है और कहा है छत्तीसगढ़ की जनता के लिए आम आदमी पार्टी तीसरा विकल्प हैं और बेहतर जीत दर्ज करेंगे ।

सूरज अनंत पूर्व जिला सचिव ने सभी साथियों को राष्ट्रीय पार्टी बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिए साथ ही सभी को मिठाई खिलाकर और पटाखे नारों के साथ उत्सव मनाया ।

आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त होने पर आम आदमी पार्टी जिला मुंगेली के कार्यकर्ताओं के द्वारा काफी हर्ष उल्लास के साथ जश्न मनाया गया इस बिच मुंगेली जिला के साथी,,,, सूरज अनंत, अनिल प्रबल, अनिल बच्चन, परमानन्द साहू, विजय पाल सिंह ठाकुर, राम कुमार गंधर्व, टेम प्रसाद जांगडे, मनोज अकेला, रितेश मिश्रा, हरी सिंह निषाद, अविनाश जायसवाल, अनिल मिश्रा, वीरेंद्र सप्रे, नरेश साहू, गोकुल यादव, धर्मराज साहू, दीपक पात्रे, वीना मारखंडे, मनभजन साहेब टंडन, चंद्र कुमार कश्यप, गुलशन दिवाकर, कमलेश जायसवाल, पूर्णानंद साहू एवं मुंगेली जिला के समस्त साथी उपस्थित रहें ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ