भाजपा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल का कुसमी में हुआ भव्य स्वागत

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

भाजपा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल का कुसमी में हुआ भव्य स्वागत

 भाजपा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल  का कुसमी में हुआ भव्य स्वागत

कुसमी ( अशरफ अली ) भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल  के  कुसमी मंडल के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओ। के द्वारा ढोल मांदर एवं आतिशबाजी के साथ स्वागत की गई नगर आगमन के दौरान जिलाध्यक्ष  के साथ में पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा  एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा  सामरी विधानसभा के प्रभारी अंबिकेश केसरी  अजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम लखन पैकरा , भाजपा जिला महामंत्री जयप्रकाश गुप्ता  का जगह जगह पर स्वागत किया गया, मंदिर में पूजा अर्चना के बाद का काला रंग साए को याद करते हुए उनकी  प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात कुसमी भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल  के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष का लड्डू से एवं धान से तौल कर सम्मान किया गया , 

भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर एवं नव मतदाता मिलाकर लगभग 230 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की परिवार की सदस्यता ली सभी को भगवा गमछा पहनाकर और भारतीय  जनता पार्टी परिवार में उनका स्वागत किया गया । स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष ने भूपेश की सरकार के ऊपर जमकर हल्ला बोलते हुए कहा कि यह भूपेश कि कांग्रेस की सरकार हर मोर्चे में फेल है चाहे वह विकास की बात हो महिलाओं की बात हो अधिकारी कर्मचारियों की बात हो बेरोजगार युवाओं की बात हो रोजगार देने की बात हो मूलभूत सुविधाओं की बात हो स्वास्थ्य की बात हो शिक्षा की बात हो सड़क की बात हो सभी कार्यों में प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल है 

आज पूरे प्रदेश में सड़कों की हालत यह है कि सड़क कम और गड्ढे ज्यादा दिखाई देते हैं आदिवासियों की आरक्षण खाने वाली सरकार है पूरी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है ईडी कई जगहों पर छापे मारे और काले धन की निकासी हो रही है छत्तीसगढ़ में ट्रांसफर ओं का खेल चल रहा है लेन-देन के कई मामले सामने आ रहे हैं पैसा लेकर ट्रांसफर करना आम बात हो गया है इस कार्यक्रम को सामरी विधानसभा के अंबिकेश केसरी  के द्वारा भी संबोधित किया गया स्वागत  मंडल के अध्यक्ष संजय जायसवाल  के द्वारा किया गया 

कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत सेन सिंह  जिला मंत्री संजय सिंह  हीरामणि निकुंज  व्यापार प्रकोष्ठ के प्रवीण अग्रवाल  प्रभु राम भगत  सुखनंदन किसान  शशि कला भगत  कमला राम  विनोद गुप्ता  गोवर्धन पैकरा  दिलीप गुप्ता  अशोक सोनी  प्रीतम गुप्ता  अतुल जायसवाल  अमित जायसवाल  सहित विभिन्न बूथों से आए हजारों की संख्या में कार्यकर्ता बंधु सहित भाजपा के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।। मंच का संचालन किसान मोर्चा जिला महामंत्री आनंद जायसवाल  मंडल महामंत्री बालेश्वर राम  द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ