भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रोजगार कार्यालय का किया घेराव

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रोजगार कार्यालय का किया घेराव

 भारतीय  जनता  युवा मोर्चा  द्वारा  रोजगार  कार्यालय का किया  घेराव

राजेन्द्र सिंह

बलरामपुर  जिले  में  आज भारतीय  जनता  पार्टी  युवा  मोर्चा  बलरामपुर  रामानुजगंज के  समस्त  कार्यकर्ता  और  प्रदेश  संगठन  निर्देशानुसार आज   12 बजे  बलरामपुर   हाई  स्कूल  मैदान  में  जिला  स्तरीय  धरना  प्रदर्शन और  रोजगार  कार्यालय  घेराव किया गया। समस्त  बलरामपुर रामानुजगंज  युवा  कमल  वाहनी समस्त  कार्यकर्ता  प्रदेश  संगठन मंत्री  और  महामंत्री  मंडल अध्यक्ष  द्वारा , चल  रहे कांग्रेस शासन  में  युवाओं  को  रोजगार नहीं  मिल  पा  रहा  है  और युवाओं  को  जो  कांग्रेस  सरकार ने  देने  का  वादा  किया  था लेकिन  अब  तक  न  तो  किसी युवा  को  रोजगार  मिला  और  न ही  2500 भत्ता  मिल  पाया । कांग्रेस  शासनकाल  में  आज  3 वर्ष  बीत  गए  और  न हीं बेरोजगारी  खत्म  हुई  और  न हीं भ्रष्टाचार  को  खत्म  कर  पाई। हाथ  में  लेकर  गंगा  जल छत्तीसगढ़  कांग्रेस  सरकार  ने युवाओं  को  चुनाव  प्रचार  में कहां  की  अगर  छत्तीसगढ़  में कांग्रेस  का  शासन  सत्ता बनाइएगा  तो  आठवी  पास  को चपरासी  और  जो  लोग बेरोजगार  है  उन्हें  बेरोजगारी भत्ता  देने  का  वादा  किया  था लेकिन  अब  तक  कुछ  नहीं  दे पाए। और  भारतीय  जनता  युवा मोर्चा  द्वारा  बलरामपुर  हाई स्कूल  मैदान  से  रोजगार कार्यालय  तक  पैदल  रैली निकाल  कर  नारेबाजी  करते  हुए  कहा  कि  छत्तीसगढ़  कांग्रेस सरकार  होस  में  आओ  युवाओं को  रोजगार  दो  का  नारा  लगाते  हुए । रामविचार  नेताम ,राम  किशुन , अमित साहु ,  सिद्धनाथ  पैकरा ओमप्रकाश जायसवाल , चिंटू राजपाल , राजेश  यादव , कृष्ण गुप्ता  और  समस्त  उपस्थित कार्यकर्ताओं  ने  रोजगार कार्यालय  में  एसडीएम  को ज्ञापन  सौंपा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ