कुसमी में कांग्रेसियों ने कर्नाटक की जीत का जश्न मनाया नगर वासीयो को मिठाई खिलाई बाटी ख़ुशीया

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

कुसमी में कांग्रेसियों ने कर्नाटक की जीत का जश्न मनाया नगर वासीयो को मिठाई खिलाई बाटी ख़ुशीया

 कुसमी में कांग्रेसियों ने कर्नाटक की जीत का जश्न मनाया नगर वासीयो को मिठाई खिलाई बाटी ख़ुशीया

कुसमी (अशरफ अली) कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत मिलने पर कुसमी कांग्रेसीयो में खुशी की लहर है। कुसमी के बसस्टेंड  में कांग्रेसियों ने जमकर झूमे व नारेबाज़ी की । इस दौरान जोरदार आतिशबाजी भी की गई।

कांग्रेस नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी। जमकर जश्न मनाया। कांग्रेस मज़दूर कामगारप्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष अरविंद तिवारी  ने इस जीत पर सबसे पहले कर्नाटक की जनता को बधाई दी है।

जनपद अध्यक्ष हुमनत सिंह , नगर अध्यक्ष गोवर्धन भगत ,ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष विनोद यादव  व किसान प्रकोष्ठ ब्लाक अध्यक्ष देवधन भगत  ,आदिवासी कांग्रेस प्रदेशसचिव संतोष इंदरवार प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुजसम नजर   ने मीडिया से बात करते हुए बताया  कि राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो पदयात्रा के दौरान हजार-हजार किलोमीटर की यात्रा की। उन्होंने देश में भाईचारा और अखंडता स्थापित करने के लिए यात्रा की, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार वहां पर नफरत की राजनीति, धर्म और संप्रदाय के नाम पर लोगों को बांट रही थी, लेकिन बीजेपी के मंसूबे पूरे नहीं हो पाए। वहां की जनता ने बता दिया कि कि यह देश सभी धर्म और सभी वर्गों का है। वहां की जनता ने विकास के एजेंडे पर वोट किया है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे  कर्नाटक के माटी पुत्र हैं जनता ने उसका भी भरोसा जताया और मतदान कांग्रेस को किया। 

कांग्रेसियो ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और उनके परिवार को मारने की साजिश रची थी, लेकिन कर्नाटक की जनता ने वोट देकर बता दिया कि उन्हें खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर विश्वास है। लोकतंत्र को एक सूत्र में पिरोने की यह जीत है। भारतीय जनता पार्टी को इससे करारा झटका लगा है।  

कर्नाटक की जनता का संदेश, कांग्रेस सम्हाले सारा देश: रासीद आलम

वहीं कांग्रेस के NSUi  विभाग के सामरी विधानसभा अध्यक्ष रासीद आलम व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बजरंग बली ने अपने नाम का दुरुपयोग करने वाली कालनेमियों की पोल खोलकर रख दिया है। कर्नाटक की जनता ने भाजपा के भ्रष्टाचार कुशासन के खिलाफ वोट दिया है। कर्नाटक से लोकतंत्र की जड़े पुष्पित पल्लवित हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि हम छत्तीसगढ, मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी जीतेंगे। देश में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। 


आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष हुमनत सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन भगत , असंगठित मजदूर जिलाध्यक्ष अरविंद तिवारी , मुजस्सम नजर प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस, प्रदेश सचिव आदिवासी कांग्रेस संतोष ,पूर्णिमा सिमरिया प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस,सोनू अली  पीसीसी सदस्य, देव धन भगत किसान कांग्रेस अध्यक्ष, दीपक बुनकर युवा कांग्रेस शामली विधानसभा अध्यक्ष, राशिद आलम NSUI, पार्षद छत्रपति, पार्षद वाहिद अली, पार्षद ललित निकुंज, विनोद यादव ब्लॉक उपाध्यक्ष, मन्नान खान असंगठित मजदूर ब्लॉक अध्यक्ष, जवाहिर लकड़ा, संदीप निकुंज, मिथिलेश गुप्ता युवा ब्लॉक अध्यक्ष, सतवंत यादव, सरवन गुप्ता, विक्रम गुप्ता ब्लॉक सचिव ,  युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई व कांग्रेसी कार्यकर्ता साथी विशेष रूप से  मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ