गौरलाटा में हुई अंधे कत्ल की गुत्थी चांदो पुलिस ने सुलझाई: एसपी मोहित गर्ग ने चांदो पुलिस की की सराहना
कुसमी (अशरफ अली ) बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत सामरीपाठ क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी गौरलाटा के समीप मंदिर में हर दिन पूजा करने आने वाले वृद्ध की अज्ञात आरोपी ने हत्या कर दी थी। इस हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए चांदो पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रंजिशवश वृद्ध की हत्या कर दी थी। जानकारी के अनुसार ग्राम धन्जी निवासी 60 वर्षीय रतिया चेरवा गौरलाटा के समीप मंदिर में हर दिन पूजा करने आता था। इसी बीच 20 जनवरी को अज्ञात आरोपी ने मंदिर के समीप पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में चांदो पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर जांच में जुटी थी। चांदो थाना प्रभारी संपत पोटाई के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा जांच के दौरान संदेह के आधार पर ग्राम मगाजी निवासी 26 वर्षीय नपीन पन्ना पिता सोरो उर्फ सुलेमान को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने मृतक की हत्या करने का जुर्म कबूल लिया। इस पर पुलिस ने उसे धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में चांदो थाना प्रभारी संपत पोटाई सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। वहीं इस कत्ल की गुत्थी सुलझाने पर एसपी मोहित गर्ग ने चांदो पुलिस की सराहना की।














0 टिप्पणियाँ